केबल ₹49,999 में Ola Gig Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर, 157KM रेंज के साथ स्मार्ट फीचर

भारतीय बाजार में आजकल Ola Gig Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग तेजी से बढ़ रही है। ये स्कूटर सस्ती कीमत में बड़ी बैटरी, 157 किलोमीटर की जबरदस्त रेंज, स्टाइलिश लुक और कई एडवांस फीचर्स के साथ आता है। अगर आप भी कम बजट में एक अच्छा इलेक्ट्रिक स्कूटर लेना चाहते हैं, तो Ola Gig Plus आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। आइए इसके बारे में पूरी जानकारी लेते हैं।

Ola Gig Plus के लुक और फीचर्स
बजट में आने वाला यह स्कूटर दिखने में काफी स्मार्ट और मॉडर्न है। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डिजिटल ओडोमीटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें LED हेडलाइट और LED इंडिकेटर, दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक, ट्यूबलेस टायर, अलॉय व्हील्स और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे जरूरी फीचर्स भी मौजूद हैं।

Ola Gig Plus के बैटरी पैक और रेंज
Ola Gig Plus न सिर्फ दिखने में अच्छा है, बल्कि इसकी परफॉर्मेंस भी शानदार है। इसमें 3 kWh की बैटरी दी गई है, जो 1.5 kW की पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की वजह से इसे कम समय में फुल चार्ज किया जा सकता है। एक बार चार्ज करने पर यह स्कूटर करीब 157 किलोमीटर की रेंज देता है, जो शहर की रोजमर्रा की जरूरतों के लिए काफी है।

Ola Gig Plus की कीमत
अब बात करते हैं इसकी कीमत की। कंपनी ने इसके दो मॉडल बाजार में उतारे हैं। बेस मॉडल Ola Gig की कीमत ₹39,049 (एक्स शोरूम) से शुरू होती है। वहीं Ola Gig Plus की एक्स शोरूम कीमत ₹49,999 से लेकर ₹61,407 तक जाती है। इस कीमत में मिलने वाले फीचर्स और रेंज को देखते हुए यह एक काफी अच्छा सौदा माना जा रहा है।

Leave a Comment